लॉकडाउन में तनाव बना शारीरिक संबंधों में परेशानी

लाइफस्टाइललॉकडाउन में तनाव बना शारीरिक संबंधों में परेशानी

Date:


लॉकडाउन में तनाव बना शारीरिक संबंधों में परेशानी

लॉकडाउन में कपल्स पर हुआ रिसर्च

लॉकडाउन में जब लोग घरों में थे तो ऐसा अनुमान था कि उनकी लाइफ में रोमांस बढ़ेगा. लॉकडाउन की वजह से कपल्स एक-दूसरे के साथ पहले से ज्यादा एन्जॉय कर रहे होंगे और बेड पर ज्यादा समय साथ बिता रहे हैं. हालांकि ये अंदाजा बिल्कुल गलत है. नए रिसर्च की मानें तो इस महामारी के दौरान 10 में से 6 लोगों ने सेक्स से दूरी बनाई हुई है. ये स्टडी द जर्नल ऑफ सेक्शुअल मेडिसिन में प्रकाशित हुई है.

40 फीसदी लोगों ने सप्ताह में सिर्फ एक बार
ब्रिटेन की एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉक्टर ली स्मिथ और मार्क टुली के नेतृत्व में की गई इस स्टडी के अनुसार ब्रिटेन के केवल 40 फीसदी लोगों ने सप्ताह में कम से कम एक बार सेक्स किया है. सर्वे में शामिल लोगों में से 39.9 फीसदी लोगों ने पिछले कुछ दिनों में किसी ना किसी तरह की सेक्सुअल एक्टिविटी की थी.

तनाव है मुख्य वजह
स्टडी के लेखकों का कहना है कि महामारी की वजह से हो रहा तनाव और लॉकडाउन की वजह से ज्यादातर लोग इस समय शारीरिक संबंध नहीं बना पा रहे हैं. डॉक्टर स्मिथ ने कहा, लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में हैं और इस रिसर्च को शुरू करते समय हमें उम्मीद थी कि कपल्स के बीच यौन गतिविधियां ज्यादा हो रही होंगी लेकिन दिलचस्प बात यह है कि हमें इसके बहुत कम मामले मिले.

नहीं सही रहता मूड
स्टडी के लेखकों का कहना है कि इस समय ज्यादातर लोग महामारी की वजह से चिंता में हैं और मूड सही ना होने की वजह से सेक्स से दूरी बनाए हुए हैं. इसके अलावा जो लोग शादीशुदा नहीं हैं वो लॉकडाउन की वजह से अपने सेक्सुअल पार्टनर से नहीं मिल पा रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related