कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं कन्हैया कुमार

फीचर्डकांग्रेस में शामिल हो सकते हैं कन्हैया कुमार

Date:


कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं कन्हैया कुमार

निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी भी थाम सकते हैं कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। पूर्व छात्र नेता और अपने विरोधी सुरों के लिये जाने जाते कन्हैेया कुमार जल्द ही कांग्रेस में शा‍मिल हो सकते हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो कन्हैाया कुमार को 28 सितंबर को पार्टी ज्वाईन कराने की तैयारी थी मगर अब वह अगले महीने ही कांग्रेस में शामिल होंगे। वहीं गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी को कांग्रेस में शामिल कर गुजरात इकाई का कार्यकारी अध्यनक्ष बनाया जा सकता है। अगले साल गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित सात राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले कांग्रेस वोट बैंक गणित को अच्छीक तरह से सुलझा लेना चाहती है।

पंजाब चुनाव का नेतृत्व करेंगे चन्नी और सिद्धू : कांग्रेस

आंकड़े बताते हैं कि इन राज्यों में दलित वोट बैंक की संख्या चुनाव को प्रभावित करने वाली है। ऐसे में विधायक जिग्‍नेश मेवाणी को पार्टी में शामिल कर कांग्रेस नेतृत्व दलित वोट बैंक को साधना चाहता है। वहीं अपनी वामपंथी विचारधारा के लिये जाने जाते पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार कई बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। ऐसे में कन्हैया कुमार के जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने के पूर्वानुमान लगाने शुरू हो गये थे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके सीपीएम नेता कन्हैया कुमार अन्य वामपंथी नेताओं को भी कांग्रेस में शामिल करा सकते हैं।

दलित सीएम के कांग्रेसी कार्ड पर बोली भाजपा-दलित वोटों की डकैती करना कांग्रेस की पुरानी आदत

जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार के रूप में कांग्रेस को दलित और वामपंथी नेता मिलेंगे जो युवा होने के नाते एक बड़े वर्ग को प्रभावित करेंगे। कांग्रेस का रूख स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस का मेकओवर हो जायेगा और युवा नेता पार्टी का नेतृत्व करेंगे। नि-संदेह युवाओं के देश में कांग्रेस नेतृत्व का यह कदम आने वाले दिनों में पार्टी को नयी ऊंचाईयों तक ले जा सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related