क्रांति धरा से चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी

उत्तराखंडक्रांति धरा से चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी

Date:


क्रांति धरा से चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी

  • 29 सितंबर को मेरठ में करेंगी विशाल जनसभा को संबोधित
  • उत्तर प्रदेश में 18000 किलोमीटर लंबी संकल्प यात्राओं की होगी शुरूआत

मेरठ। अगले साल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने के लिये कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। चुनावी अभियान की शुरूआत आगामी 29 सितंबर को मेरठ में होने वाली विशाल जनसभा से होगी जिसको कांग्रेस महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। क्रांति धरा मेरठ से चुनावी बिगुल फूंकने के साथ ही उत्तजर प्रदेश में 18000 किलोमीटर लंबी संकल्पक यात्रा की शुरूआत हो जायेगी।

पिछली बार प्रियंका गांधी ने वेस्ट यूपी में जनसभाओं की शुरूआत सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के बाद की थी। मगर अब वह चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत क्रां‍तिधरा मेरठ से करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी की जनसभा के लिये मेरठ को चुना जाना कांग्रेस की रणनीतिक सोच है। दरअसल मेरठ को वेस्ट यूपी की राजनीतिक धूरी माना जाता है। तमाम बड़े आंदोलन मेरठ में हुए और मेरठ में होने वाली राजनीतिक हलचल का प्रभाव संपूर्ण वेस्टा यूपी पर पड़ता रहा है।

Read also: प्रियंका गांधी की शख्सियत में है राष्ट्रीय राजनीति के अक्स

मेरठ कमिश्नारी पर बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत के नेतृत्वा में हुए धरने ने वेस्टे यूपी ही नहीं बल्कि राज्य और केंद्र सरकार तक का हिला कर रख दिया था। सभी राजनीतिक दल वेस्टृ यूपी में कदम रखने के लिये मेरठ को ही सबसे बेहतर मानते हैं। क्योंकि बात जनसभा की हो या पार्टी संगठन के कार्यक्रम की गाजियाबाद, हापुड़,बागपत, बुलंदशहर, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनोर, संभल, गौतमबुद्ध नगर आदि जिलों के लोगों का मेरठ पहुंचना आसान है। वहीं दिल्ली के नजदीक होने के कारण यहां होने वाली राजनीतिक हलचल केंद्र के सत्ताा गलियारे में चर्चा का विषय बन जाती है।

वेस्ट यूपी में अपने कदम जमाने का आतुर कांग्रेस काफी समय से प्रयास कर रही है। किसान आंदोलन के दौरान प्रियंका गांधी का वेस्ट यूपी में जनसभाओं को संबोधित करने से लेकर सहारनपुर में हुई जातीय हिंसा हो या सीएनआरसी का मुद्दा, सभी में कांग्रेस ने उत्त र प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई है। ऐसे में 29 सितंबर हो मेरठ में होने वाली जनसभा कांग्रेस के लिये बेहद महत्व पूर्ण है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस जनसभा को सफल बनाकर चुनावी अभियान की दमदार शुरूआत करना चाहते हैं। जाहिर है प्रियंका गांधी की इस जनसभा पर सत्ताारूढ़ भाजपा से लेकर प्रमुख विपक्षी दलों की भी निगाह रहेगी।

Read also: प्रियंका गांधी होगी उत्तर प्रदेश में सीएम फेस, कांग्रेसियों की मंशा होगी पूरी

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related