बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट हुई ठप्प

बिज़नेसबुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट हुई ठप्प

Date:


बुकिंग शुरू होते ही IRCTC की वेबसाइट हुई ठप्प

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के संकट और देश में लागू लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार ने रेल सेवा शुरू करने की घोषणा की। सोमवार (11 मई ) शाम चार बजे से बुकिंग शुरू होनी थी। इसी बीच आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लोड बढ़ने से साइट क्रैश हो गई। इसपर भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) ने सफाई दी है। आईआरसीटीसी ने आधिकारिक बयान जारी किया है कि ट्रेन टिकट की बुकिंग शाम 6 बजे से शुरू होगी। साथ ही रेलवे ने कहा कि IRCTC वेबसाइट क्रैश नहीं हुई है बल्कि इसपर डेटा अपलोड हो रहा है।

दरअसल, सोमवार को 4 बजने के साथ ही लोग टिकट बनाने के लिए लगातार आईआरसीटीसी irctc.co.in की वेबाइट पर विजिट कर रहे हैं। लेकिन वेबसाइट खुल नहीं रही है। आईआरसीटीसी का मोबाइल ऐप भी काम नहीं कर रहा है। ऐसे में लोग टिकट बनाने के लिए परेशान हो रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...