रिलायंस जिओ में केकेआर ने भी लगाया पैसा

बिज़नेसरिलायंस जिओ में केकेआर ने भी लगाया पैसा

Date:


रिलायंस जिओ में केकेआर ने भी लगाया पैसा

नई दिल्लीः रिलायंस जियो में लगातार विदेशी निवेश का आना जारी है और अब एक महीने में रिलायंस जियो ने पांचवी बड़ी डील को पक्का कर लिया है. अमेरिका की कंपनी केकेआर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स में बड़े निवेश का एलान किया है. केकेआर जिओ प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. इस निवेश के तहत केकेआर रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में 2.32 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी. केकेआर का ये एशिया की किसी कंपनी में अब तक का सबसे बड़ा निवेश है.

बता दें कि इससे पहले फेसबुक, सिल्वरलेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स और जनरल अटलांटिक ने जियो में पैसा लगाया है. एक महीने में जियो प्लेटफॉर्म्स की ये पांचवी बड़ी डील है. इस पांचों डील से जियो प्लेटफार्म ने एक महीने में 78,562 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

जियो प्लेटफॉर्म्स में अब तक 17.12 फीसदी हिस्से के लिए निवेश की घोषणा हो चुकी हैं. इसके तहत फेसबुक ने 9.99 फीसदी, सिल्वरलेक ने 1.15 फीसदी, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स ने 2.32 फीसदी, जनरल अटलांटिक ने 1.34 फीसदी और अब केकेआर ने 2.32 फीसदी हिस्सा खरीदने का एलान कर दिया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...