मेरठ में सब इंस्पेक्टर को हुआ कोरोना, थाने में मचा हड़कम्प

उत्तर प्रदेशमेरठ में सब इंस्पेक्टर को हुआ कोरोना, थाने में मचा हड़कम्प

Date:


मेरठ में सब इंस्पेक्टर को हुआ कोरोना, थाने में मचा हड़कम्प

ज़िले में कोरोना से हुई 22 वीं मौत, आज मिले 7 नए केस

मेरठ: मेरठ में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार देर रात एक कोरोना के मरीज की मौत हो गई है। जिले में यह कोरोना से 22 वीं मौत है। इसके अलावा मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी के सब इंस्पेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए| इसको मिलाकर आज मेरठ में कोरोना के 7 नए मामले पाए गए। मेरठ में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या अब 365 पहुंच गई है।

थाने में मचा हड़कंप
सब इंस्पेक्टर के कोरोना पोजेटिव होने से थाने में हड़कंप मचा हुआ है और अब उन लोगों की सूची बनाई जा रही है जिनसे सब इंस्पेक्टर का संपर्क हुआ है, इंपेक्टर ब्रह्मपुरी ने इस मामले की पुष्टि की है।

मुजफ्फरनगर में कोरोना के चार संक्रमित मिले
वहीं मुजफ्फरनगर में शुक्रवार का कोरोना के चार नए संक्रमित पाए गए। इससे यहां कुल संख्‍या 37 हो चुकी है। साथ ही एक की मौत भी पूर्व में हो चुकी है। इसके अलावा बिजनौर में तीन संक्रमित पाए गए है। ये सभी महाराष्‍ट्र से आए हुए श्रमिक हैं। बिजनौर में कुल 61 संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 38 लोग इसमें से ठीक किए जा चुके हैं। इधर, सहारनपुर में भी कोरोना के दो नए मरीज मिलने की सूचना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related