अगस्त-सितंबर से पहले शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं!

बिज़नेसअगस्त-सितंबर से पहले शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं!

Date:


अगस्त-सितंबर से पहले शुरू हो सकती हैं अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं!

नई दिल्ली: देश में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की शुरुआत अगस्त-सितंबर से पहले हो सकती है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लाइव हुए। इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब में बताया कि अगस्त-सितंबर से पहले इंटरनेशनल फ्लाइट्स सेवाएं शुरू हो सकती हैं। हालांकि फ्लाइट शुरू करने से पहले कोरोना के हालात का आकलन किया जाएगा।

पुरी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि वह आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों की संख्या बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मंत्री ने आरोग्य सेतु ऐप की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह इस ऐप को हर किसी को डाउनलोड करने की सलाह देंगे।

उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु एक बेहतरीन कॉन्टैक्ट-ट्रेसिंग ऐप है और इसकी तुलना किसी अन्य ऐप से नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे भारत फ्लाइट की संख्या में इजाफा होगा। साथ ही, उन्होंने बताया कि भारत से लॉकडाउन के बीच आठ हजार लोगों को विदेश भी पहुंचाया गया है। ये लोग विदेश में नौकरी करते थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...