शर्तों के साथ खुलेगी कानपुर की कचहरी

उत्तर प्रदेशशर्तों के साथ खुलेगी कानपुर की कचहरी

Date:


शर्तों के साथ खुलेगी कानपुर की कचहरी

सोशल डिस्टेंसिंग को मेन्टेन रखते हुए न्यायिक अफसरों, लायर्स और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की बैठक
-वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी मुकदमों की सुनवाई

कानपुर की कचहरी खुलने को लेकर शनिवार को न्यायिक अफसरों, लायर्स और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक सेशन हाउस में हुई. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम जी श्रीवास्तव, महामंत्री कपिलदीप सचान, लायर्स के अध्यक्ष दिनेश कुमार शुक्ला, और महामंत्री वीर बहादुर सिंह ने कचहरी कब खोली जाए और कोरोना वायरस में काेई भी जज, एडवोकेट या अन्य कर्मचारी चपेट में न आए इस पर मंत्रणा की. मंत्रणा के दौरान न्यायिक अधिकारियों में वीके सिंह, अपर जिला जज कोर्ट सं. 3 प्रभारी अधिकारी बाल कृष्ण एन रंजन, अपर जिला जज जज कोर्ट संख्या 11 सैफ अहमद, अपर जिला जज कोर्ट संख्या 17 आशीष कंबोज एमएम प्रथम उपस्थित थे. पदाधिकारी अधिकारी ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठक में शामिल हुए.

रविवार को हुई ईद तो 25 मई से खुलेगी कचहरी
रविवार को यदि ईद होती है तो 25 मई से कचहरी को खोला जा सकता है. सैनेटाइजेशन के बाद ही कचहरी को खोला जाएगा.

शर्तों के साथ खुलेगी कानपुर की कचहरी

शर्तों के साथ खुलेगी कानपुर की कचहरी

शर्तों के साथ खुलेगी कानपुर की कचहरी

नियम जिन्हें मानना होगा
सभी को कचहरी आने की इजाजत नहीं होगी.कचहरी के खुलने की दशा में जब तक कानपुर जिला रेड जोन में हैं केवल न्यायिक अफसर हर कार्यदिवस में निर्धारित टाइम स्लाट में बैठेंगे और केवल कुछ आवश्यक कार्य जिनका विवरण सुप्रीम कोर्ट के लेटर में उल्लिखित है को संपादित करेंगे. इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग सभी को मेन्टेन रखनी होगी.अधिवक्तागण वर्चुअल कोर्ट रूम नंबर 29 जोकि दूसरे तल पर कमरा नंबर 29 में बनाई गई है.एक-एक करके अपने मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस होगी. वर्चुअल कोर्ट रूम के लोक अभियोजक भी होंगे अपने मामले की बहस करने के पश्चात अधिवक्तागण तुरंत कचहरी परिसर से बाहर चले जाएंगे. अधिवक्तागण मास्क लगा कर स्वयं के सैनिटाइजर के साथ आएंगे और सोशल डिस्टेंसिंग बनानी होगी.कानपुर नगर के जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह ने यह जानकारी दी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...