नोकिया के प्लांट में 42 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, बंद की गयी फैक्ट्री

बिज़नेसनोकिया के प्लांट में 42 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, बंद की गयी...

Date:


नोकिया के प्लांट में 42 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव, बंद की गयी फैक्ट्री

नई दिल्ली: नोकिया ने अपने तमिलनाडु स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में काम रोक दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि उनके कुछ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले है। इसी वजह से फैक्ट्री को बंद करने का फैसला लिया गया।

नोकिया ने ये खुलासा नहीं किया कि कितने कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हैं लेकिन टीओआई की खबर के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि 42 लोग कोरोना से पीड़ित हैं।

कंपनी का कहना है कि फिजिकल डिस्टेंसिंग के लिए कड़े नियमों का पालन किया जा रहा था इसके साथ ही कैंटीन सुविधा में भी बदलाव किया गया था। लेकिन अब कर्मचारियों के ठीक होने के बाद ही दोबारा प्लांट को खोला जाएगा।

हाल ही में चाइनीज फोन निर्माता कंपनी ओप्पो (OPPO) को दिल्ली का अपना प्लांट बंद करना पड़ा था जब वहां 9 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...