एक महीने में SBI ने दूसरी बार घटाया FD पर ब्याज

बिज़नेसएक महीने में SBI ने दूसरी बार घटाया FD पर ब्याज

Date:


एक महीने में SBI ने दूसरी बार घटाया FD पर ब्याज

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने दो ही हफ्तों बाद फिर फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट यानी FD पर ब्‍याज दरों में कटौती कर दी है। बैंक ने सभी अवधि की FD की ब्‍याज दरों को 0.40 पर्सेंट तक घटाया है। FD की नई दरें 27 मई यानी गुरुवार से प्रभावी हैं। कुछ रोज पहले पस्त इकॉनमी को बूस्ट करने के लिए RBI ने रीपो और रिवर्स रीपो रेट में 40 बीपीएस की कटौती की थी। इसके बाद से ये आशंकाएं थीं कि बैंक FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती करेंगे।

इससे पहले बैंक ने 12 मई को 3 साल की अवधि तक वाले टर्म डिपॉजिट के ब्याज में 0.20 फीसदी की कटौती की थी। एसबीआई ने बल्‍क डिपॉजिट (2 करोड़ रुपये या इससे ज्‍यादा) पर ब्‍याज दर को भी 0.50 फीसदी तक घटाया है। इस कैटिगरी के के तहत बैंक अधिकतम 3 पर्सेंट ब्‍याज देता है। इस कैटिगरी के तहत ब्‍याज की नई दरें भी 27 मई से प्रभावी हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related