नई दिल्ली: अमेरिका के मिनियापोलिस में ब्लैक अमेरिकन जॉर्ज फ्लॉयड के साथ हुई घटना को लेकर वहां प्रदर्शन जारी है। अमेरिकी कॉर्पोरेट भी इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और रंगभेद के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट रेडिट (Reddit) के को-फाउंडर Alexis Ohanian ने शुक्रवार को कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया और कहा कि उन्हें अच्छा लगेगा अगर उनकी जगह किसी ब्लैक कैंडिडेट को रिप्लेस किया जाता है।
उनके इस्तीफे के बाद रेडिट के सीईओ Steve Huffman ने कहा कि कंपनी उनकी अपील का सम्मान करेगी और हम नस्लभेदी कंटेट के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करेंगे। बता दें कि जॉर्ज फ्लॉयड की बेरहम मौत के बाद अमेरिकी कंपनियों में बोर्ड में विविधता (diversity in America’s corporate boardrooms) को लेकर फिर से चर्चा होने लगी है।

