जून तिमाही का ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 31 फीसदी डाउन

बिज़नेसजून तिमाही का ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 31 फीसदी डाउन

Date:


जून तिमाही का ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 31 फीसदी डाउन

नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष शुरू होने से पहले ही लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां ठप होने का स्पष्ट असर सरकारी राजस्व पर दिखाई दे रहा है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के लिए ग्रॉस टैक्स कलेक्शन 31 फीसदी घट गया है जबकि एडवांस कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में 79 फीसदी की गिरावट आई है। सरकारी राजस्व संग्रह के आंकड़े 15 जून तक के हैं।

आयकर विभाग के एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 137,825 करोड़ रुपये रहा है। जबकि पिछले साल समान तिमाही में कलेक्शन 199,755 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल-जून तिमाही के पहले दो महीनों में देशव्यापी लॉकडाउन होने के कारण देश की करीब 80 फीसदी आर्थिक गतिविधियां ठंडी पड़ी रहीं। एक जून से लॉकडाउन के प्रतिबंध काफी हद तक हटा लिए गए हैं, फिर भी आर्थिक गतिविधियां सामान्य नहीं हो पाई हैं। एडवांस टैक्स जमा करने के लिए अंतिम तारीख 15 जून थी। कंपनियों को अपनी आय अनुमान के अनुसार एडवांस टैक्स जमा करवाना होता है। इसके कलेक्शन से आर्थिक गतिविधियों का काफी हद तक अनुमान लग जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...