पीएम मोदी ने बिहार को समर्पित किये तीन पेट्रोलियम प्रोजेक्ट

बिज़नेसपीएम मोदी ने बिहार को समर्पित किये तीन पेट्रोलियम प्रोजेक्ट

Date:


पीएम मोदी ने बिहार को समर्पित किये तीन पेट्रोलियम प्रोजेक्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार में एलपीजी पाइपलाइन प्रॉजेक्ट के एक खंड और दो बॉटलिंग संयंत्रों का उद्घाटन किया. इन प्रॉजेक्ट्स में पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन प्रॉजेक्ट का दुर्गापुर-बांका खंड और बांका व चंपारण जिले में दो एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र शामिल हैं.

बिहार में बढ़ेंगे रोज़गार के अवसर
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि गैस पाइपलाइन परियोजना से बिहार में उर्वरक, बिजली और इस्पात क्षेत्र के उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और सीएनजी आधारित स्वच्छ यातायात प्रणाली का भी लाभ होगा. साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

आईओसी प्रोजेक्ट का विस्तारका हिस्सा
इस मौके पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) द्वारा निर्मित 193 किलोमीटर की दुर्गापुर-बांका पाइपलाइन खंड पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर पाइपलाइन विस्तार प्रॉजेक्ट का हिस्सा है.

2019 में हुआ था शिलान्यास
प्रधानमंत्री ने 17 फरवरी 2019 को इसका शिलान्यास किया था. दुर्गापुर-बांका खंड मौजूदा 679 किलोमीटर की पारादीप-हल्दिया-दुर्गापुर एलपीजी पाइपलाइन का बांका में नई एलपीजी बॉटलिंग संयंत्र तक विस्तार है. यह पाइपलाइन पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार से गुजरती है. अभी इस लाइन में एलपीजी को आईओसी की पारादीप और हल्दिया रिफाइनरी की पाइपलाइन में डाला जाता है. इस पूरे प्रॉजेक्ट के पूर्ण होने के बाद यह सुविधा पारादीप आयात टर्मिनल और बरौनी रिफाइनरी से भी उपलब्ध होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related