देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 74.3 करोड़ हुई

बिज़नेसदेश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 74.3 करोड़ हुई

Date:


देश में इंटरनेट यूजर्स की संख्या 74.3 करोड़ हुई

नयी दिल्ली: देश में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 3.4 प्रतिशत बढ़कर 74.3 करोड़ पहुंच गयी। दूरसंचार नियामक ट्राई के क्षेत्र के तिमाही प्रदर्शन पर जारी रिपोर्ट के अनुसार मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 52.3 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ रिलायंस जियो पहले स्थान पर जबकि 23.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ भारतीय एयरटेल दूसरे स्थान पर रही। आलोच्य अवधि में वोडाफोन आइडिया तीसरे स्थान पर रही।

उसके इंटरनेट ग्राहकों की संख्या के आधार पर बाजार हिस्ससेदारी 18.7 प्रतिशत रही। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘दिसंबर 2019 को समाप्त तिमाही में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या 71.874 करोड़ थी, जो मार्च, 2020 में 3.40 प्रतिशत बढ़कर 74.319 करोड़ पहुंच गयी।’’ इसमें वायरलेस इंटरनेट ग्राहकों की संख्या 72.07 करोड़ रही जो कुल इंटरनेट ग्राहकों की संख्या का 97 प्रतिशत है। वहीं तार के साथ इंटरनेट का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या 2.24 करोड़ थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...