सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

बिज़नेससार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Date:


सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 19,964 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 2,867 मामले सामने आए. सूचना के अधिकार (RTI) के तहत मांगी गई जानकारी से यह खुलासा हुआ है. RTI कार्यकर्ता चंद्र शेखर गौड़ ने सूचना के अधिकार के तहत रिजर्व बैंक से यह जानकारी मांगी थी. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में संख्या के हिसाब से धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले आए. वहीं मूल्य के हिसाब से बैंक ऑफ इंडिया (BoI) धोखाधड़ी से सबसे अधिक प्रभावित रहा.

आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2020 में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में एसबीआई में धोखाधड़ी के सबसे अधिक 2,050 मामले सामने आए. इन मामलों से जुड़ी राशि 2,325.88 करोड़ रुपये है. मूल्य के हिसाब से बैंक ऑफ इंडिया को धोखाधड़ी से सबसे अधिक चोट पहुंची. इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया में 5,124.87 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 47 मामलों का पता चला.

इसके अलावा केनरा बैंक में 3,885.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 33, बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,842.94 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 60, इंडियन बैंक में 1,469.79 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 45, इंडियन ओवरसीज बैंक में 1,207.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 37 और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1,140.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 9 मामले सामने आए.

इस दौरान दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में सिर्फ 270.65 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले सामने आए. हालांकि, बैंक के साथ धोखाधड़ी के मामलों की संख्या 240 रही. अन्य बैंकों की बात की जाए, तो यूको बैंक में 831.35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 130, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 655.84 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 149, पंजाब एंड सिंध बैंक में 163.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 18 और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 46.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 49 मामलों का पता चला.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...