सीरम के सीईओ अदार पूनावाला Asian of the Year चुने गए

बिज़नेससीरम के सीईओ अदार पूनावाला Asian of the Year चुने गए

Date:


सीरम के सीईओ अदार पूनावाला Asian of the Year चुने गए

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन मैनुफैक्चरर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला को ‘एशियन ऑफ द इयर’ चुना गया है. सिंगापुर के प्रमुख अखबार ड स्ट्रेट टाइम्स ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के कारण अदार पूनावाला को उन छह लोगों में रखा है जिन्हें इस साल का ‘एशियन ऑफ द इयर ‘चुना गया है. इन सभी को कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका के कारण इस सूची में रखा गया है.

पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोरोना वैक्सीन बनाने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और ब्रिटिश स्वीडिश फॉर्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के साथ साझेदारी किया है. एसआईआई कोविशील्ड की ट्रायल भारत में कर रही है.

पूनावाला के अलावा सूची में अन्य पांच लोगों को भी रखा गया है. चाइनीज रिसर्चर झांग योंगझेन ने सबसे पहले सार्स-कोवि-2 का पूरा जीनोम प्रकाशित किया था. चीन के मेजर जनरल चेन वी, जापान के डॉ राइउची मोरीशिता और सिंगापुर के प्रोफेसर ओइइ इंग इओंग को सूची में कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए रखा गया है. इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कारोबारी सियो जंग-जिन को इस सूची में रखा गया है क्योंकि उनकी कंपनी वैक्सीन तैयार करने व इसे दूसरे देशों को भेजने के अलावा कोरोना से संबंधित ट्रीटमेंट उपलब्ध कराएगी. इन सभी को ‘वायरस बस्टर्स’ नाम दिया गया है क्योंकि इन सभी लोगों ने दुनिया भर में उम्मीद जगाई है.

स्ट्रे्ट टाइम्सका कहना है कि इस साल एक भी दिन ऐसा नहीं गया, जब महामारी से जुड़ी खबर न आई हो. ऐसे में इस महामारी से निपटने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वालों से बेहतर एशियन ऑफ द इयर कोई नहीं हो सकता था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...