RBI के बयानों से उत्साहित सेंसेक्स पहली बार 45 हजार के पार

बिज़नेसRBI के बयानों से उत्साहित सेंसेक्स पहली बार 45 हजार के पार

Date:


RBI के बयानों से उत्साहित सेंसेक्स पहली बार 45 हजार के पार

मुम्बई: अधिकतर विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति के बयानों से संबल पाकर उत्साहित निवेशकों ने शुक्रवार को जमकर बाजार में पूंजी लगायी जिससे पहली बार बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक फीसदी की छलांग लगाकर 45 हजार के आंकड़े के पार बंद हुआ। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी भी 125 अंक की बढ़त में बंद हुआ।

बैंकिंग सहित बीएसई के 19 समूहों में हुई लिवाली के दम पर सेंसेक्स 446.90 अंक की तेजी में 45,079.55 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 124.65 अंक की बढ़त में 13,258.55 अंक पर बंद हुआ।

बीएसई के 20 समूहों में से आज मात्र ऊर्जा समूह के सूचकांक गिरावट में रहे। शेष सभी 19 समूह के सूचकांक में बढ़त दर्ज की गयी।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक कोरोना वैक्सीन को लेकर भी बाजार में सकारात्मकता बनी हुई है। इसके अलावा मौद्रिक नीति समिति की घोषणायें भी निवेशकों के रूझान को बनाये रखीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...