विनीत अग्रवाल बने एसाेचैम के अध्यक्ष

बिज़नेसविनीत अग्रवाल बने एसाेचैम के अध्यक्ष

Date:


विनीत अग्रवाल बने एसाेचैम के अध्यक्ष

नयी दिल्ली: मालवहन क्षेत्र की प्रमुख निजी कंपनी ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विनीत अग्रवाल ने भारतीय उद्योग एवं वाणिज्य मंडल (एसाेचैम) के अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है। वह डाॅ. निरंजन हीरानंदानी का स्थान लेंगे।

एसाेचैम ने साेमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रख्यात उद्योगपति एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी री न्यूू पॉवर के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सुमंत सिन्हा उद्योग संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने हैं।

श्री अग्रवाल अमेरिका में कार्नेजी मेनन विश्वविद्यालय से स्नातक है और हाॅवर्ड बिजनेस स्कूल से प्रबंधन का डिप्लोमा किया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह साधारण काल नहीं है। पूरा विश्व अभूतपूर्व गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है। लेकिन यह एक अवसर भी है और इसका लाभ उठाने लिए सभी एक एकजुट होना होगा। श्री अग्रवाल एसोचैम के इतिहास में सबसे कम उम्र के अध्यक्ष हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...