सेंसेक्स 437.49 अंक उछला

बिज़नेससेंसेक्स 437.49 अंक उछला

Date:


सेंसेक्स 437.49 अंक उछला

मुंबई: वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेल सतर पर आईटी, टेक और टेलीकॉम जैसे समूहों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी बनी रही और इस दौरान बाजार में करीब एक फीसदी की बढ़त दर्ज की गयी।

बीएसई का सेंसेक्स 437.49 अंक उछलकर 46444.18 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 134.80 अंक चढ़कर 13601.10 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तुलना में छोटी और मझौली कंपनियों में लिवाली का अधिक जाेर रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 2.40 प्रतिशत बढ़कर 17666.04 अंक पर और स्मॉलकैप 2.65 प्रतिशत उठकर 17572.02 अंक पर रहा।

बीएसई के सभी समूह हरे निशान में रहे रियल्टी में सबसे अधिक 3.97 प्रतिशत की तेजी रही। इसके बाद आईटी में 2.34 प्रतिशत, टेक में 2.20 प्रतिशत और टेलीकॉम में 2.23 प्रतिशत की तेजी रही। सबसे कम सीडी में 0.15 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गयी। बीएसई में 3097 कंपनियाें में कारोबार हुआ जिसमें से 2296 बढ़त में और 650 गिरावट में रहे जबकि 151 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

वैश्विक स्तर पर ब्रिटेन काे छोड़कर लगभग सभी प्रमुख सूचकांक हरे निशान में दिखा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.09 प्रतिशत टूट गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.78 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.33 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.86 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.76 प्रतिशत चढ़ा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...