देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक ऊंचाई पर

बिज़नेसदेश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक ऊंचाई पर

Date:


देश का विदेशी मुद्रा भंडार सर्वकालिक ऊंचाई पर

नई दिल्ली: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.483 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 585.324 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ये डेटा 1 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते के लिए जारी किया है. इससे पिछले 25 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में भंडार 290 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 580.841 अरब डॉलर हो गया था.

समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA) में इजाफा रहा, जो कुल रिजर्व का बड़ा हिस्सा है. RBI के साप्ताहिक डेटा के मुताबिक, FCA 4.168 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 541.642 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

फॉरेन करेंसी एसेट्स को डॉलर की टर्म में देखा जाता है. इसमें फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में रखे गैर-अमेरिकी यूनिट्स जैसे यूरो, पाउंड और येन में बढ़ोतरी और गिरावट का असर शामिल होता है.

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते में स्वर्ण भंडार 315 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 37.026 अरब डॉलर पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास मौजूद स्पेशल ड्राइंग राइट्स में कोई बदलाव नहीं आया और यह 1.510 अरब डॉलर पर रहा. डेटा के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान IMF के पास देश के भंडार की स्थिति भी पिछले हफ्ते के समान 5.145 अरब डॉलर पर रही.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...