सेंसेक्स 689 अंक मजबूत होकर बंद

बिज़नेससेंसेक्स 689 अंक मजबूत होकर बंद

Date:


सेंसेक्स 689 अंक मजबूत होकर बंद

मुंबई: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली. इंट्राडे के कारोबार में आज सेंसेक्स और निफ्टी ने अपने सारे पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए. इंट्राडे में सेंसेक्स 48,854.34 के स्तर तक पहुंचा. वहीं निफ्टी भी 14367 के स्तर तक पहुंच गया. पिछले 2 दिनों की कमजोरी के बाद आज निवेशकों ने बाजार में जमकर खरीददारी की है. आईटी, आटो और फार्मा शेयरों में जमकर तेजी देखने को मिली है, जिससे बाजार नए हाई पर पहुंच गया. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 689 अंकों की तेजी रही है और यह 48,782.51 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी में 210 अंकों की तेजी रही है और यह 14347 के स्तर के पर बंद हुआ. आज के कारोबार में मारुति में 6 फीसदी और टेक महिंद्रा में 5 फीसदी की तेजी रही है. इंडसइंड बैंक और एयरटेल टॉप लूजर्स रहे हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो गुरूवार को प्रमुख अमेरिकी बाजारों में तेजी रही. वहीं आज एशियाई बाजारों में भी जोरदार खरीददारी रही है.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 24 शेयरों में तेजी देखने को मिली है. मारुति में 6 फीसदी और टेक महिंद्रा में 5 फीसदी की तेजी रही है. इसके अलावा इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, एनटीपीसी, सनफार्मा और HCL टेक भी टॉप गेनर्स में शामिल रहे हैं. वहीं, इंडसइंड बैंक, एयरटेल, एसबीआई, आईटीसी, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस आज के टॉप लूजर्स हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...