सेंसेक्स 470 अंक टूटकर बंद

बिज़नेससेंसेक्स 470 अंक टूटकर बंद

Date:


सेंसेक्स 470 अंक टूटकर बंद

नई दिल्ली: कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों ने आज बिकवाली की है. बाजार की शुरूआत सतर्क हुई थी. पूरे दिन दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोर होकर बंद हुए. कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 470 अंकों की कमजोरी रही है और यह 48,564.27 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 152 अंकों की कमजोरी के साथ 14281 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में मेटल और आटो शेयरों में जोरदार गिरावट रही है. फार्मा और बैंक शेयरों में भी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की. चौतरफा बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन कंपनी में तेजी रही है. वहीं ओएनजीसी और सनफार्मा टॉप लूजर्स रहे हैं. ग्लोबल संकेतों की बात करें तो अमेरिका से संकेत कमजोर रहे हैं. वहीं एशियाई बाजारों में भी कमजोरी देखने को मिली है.

आज के कारोबार में सेंसेक्स 30 के 26 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. 4 शेयरों में तेजी रही है. आरआईएल, टाइटन कंपनी, HDFC बैंक और आईटीसी में तेजी रही है. वहीं, टॉप लूजर्स में ONGC, सनफार्मा, पावरग्रिड, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डीज और मारुति शामिल हैं.

आज के कारोबार में निफ्टी पर प्रमुख 12 में से 12 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं. मेटल इंडेक्स में करीब 4 फीसदी की गिरावट रही है तो आटो और फार्मा इंडेक्स में 2 फीसदी गिरावट रही. रियल्टी में 2 फीसदी तो आईटी इंडेक्स में 1.5 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही. बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स भी 1 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं तो एफएमसीजी इंडेक्स भी कमजोर होकर बंद हुआ.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...