TMC के बाग़ी शुभेंदु अधिकारी के गढ़ से भी ममता लड़ेंगी चुनाव

फीचर्डTMC के बाग़ी शुभेंदु अधिकारी के गढ़ से भी ममता लड़ेंगी चुनाव

Date:


TMC के बाग़ी शुभेंदु अधिकारी के गढ़ से भी ममता लड़ेंगी चुनाव

कोलकाता: पंश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम रैली से बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि नंदीग्राम से भी चुनाव लडेंगी। नंदीग्राम शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है, अधिकारी हाल ही में टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। इससे पहले ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ती आई हैं।

बंगाल को बिकने नहीं दूंगी
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे जिंदा रहते बंगाल को बिकने नहीं दूंगी। पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है और यहां राजनीतिक जंग जारी है। सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में चुनावी सभा की, यहां उनके निशाने पर बीजेपी रही।

200 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा
ममता बनर्जी ने चुनावी सभा कहा कि मैं चाहती हूं इस बार यहां से चुनाव लड़ूं। ममता ने मंच पर ही उन्होंने राज्य यूनिट की अध्यक्ष से ये अपील की और तुरंत ही वहां फैसला हो गया। उन्होंने कहा कि इस बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और टीएमसी को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। ममता बनर्जी ने कहा, ‘मुझे वो दिन याद हैं, इसलिए मुझे किसी से ज्ञान नहीं चाहिए, नंदीग्राम आंदोलन किसने शुरू किया था, हम सब जानते हैं।’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...