राणा कपूर को राहत नहीं, यस बैंक के फाउंडर की जमानत याचिका ख़ारिज

बिज़नेसराणा कपूर को राहत नहीं, यस बैंक के फाउंडर की जमानत याचिका...

Date:


राणा कपूर को राहत नहीं, यस बैंक के फाउंडर की जमानत याचिका ख़ारिज

नई दिल्ली: निजी क्षेत्र के यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बंबई हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहा है। राणा कपूर अभी नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद हैं। ईडी ने पिछले साल मार्च में कपूर को गिरफ्तार किया था।

कॉरपोरेट गवर्नेंस में गड़बड़ी के आरोपों में सीबीआई भी उनके खिलाफ जांच कर रही है। ईडी ने कपूर पर डीएचएफएल और उसकी ग्रुप कंपनियों को लोन देने में सांठगांठ का आरोप लगाया है। राणा कपूर और अशोक कपूर ने 2004 में यस बैंक की स्थापना की थी। पिछले साल 5 मार्च को रिजर्व बैंक ने यस बैंक की कमान अपने हाथों में ली थी और बैंक के बोर्ड को भंग कर दिया था। इसकी वजह यह है कि बैंक का एनपीए बहुत बढ़ गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...