इस बार दो डिजिट में होगी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ, संसद में बोले प्रधानमंत्री

बिज़नेसइस बार दो डिजिट में होगी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ, संसद में बोले...

Date:


इस बार दो डिजिट में होगी अर्थव्यवस्था की ग्रोथ, संसद में बोले प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी आज एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार भारत की अर्थव्यवस्था दो डिजिट ग्रोथ के साथ उभरेगी। पीएम मोदी ने संसद में कहा कि कोरोना काल में भी रिफॉर्म का सिलसिला जारी रखा गया, ताकि अर्थव्यवस्था को उबारा जा सके। ट्रैक्टर और गाड़ियों की रेकॉर्ड सेल हो रही है और जीएसटी कलेक्शन भी रेकॉर्ड स्तर पर हुआ है। ये सब हमारी अर्थव्यवस्था में जोश भरने का काम कर रहे हैं। ये दिखा रहे हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था नए जोश के साथ उबर रही है।

पंडितों का अनुमान
पीएम मोदी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि दुनिया भर के पंडित अनुमान लगा रहे हैं कि इस बार अर्थव्यवस्था में दो डिजिट वाली ग्रोथ जरूर होगी। वह बोले कि इस बार दो डिजिट ग्रोथ की संभावना है और इस बात का विश्वास है कि इससे मुसीबतों के बीच से भी देशवासियों की अपेक्षा के अनुरूप देश प्रगति करेगा।

दास ने भी दिया था बयान
कुछ समय पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी कहा था कि अगले वित्त वर्ष में जीडीपी ग्रोथ रेट 10.5 फीसदी तक होगी, वहीं सरकार का मानना है कि ये ग्रोथ 11 फीसदी तक होगी। शक्तिकांत दास ने कहा था कि अब अर्थव्यवस्था सिर्फ ऊपर की तरफ ही बढ़ सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...