अधिकारिक बैठक में बेटे को लेकर पहुंचे सीएम चन्नी विवाद में घिरे

फीचर्डअधिकारिक बैठक में बेटे को लेकर पहुंचे सीएम चन्नी विवाद में घिरे

Date:


अधिकारिक बैठक में बेटे को लेकर पहुंचे सीएम चन्नी विवाद में घिरे

  • फोटो वायरल होने के बाद विपक्ष ने उठाये सवाल

चंडीगढ़। हाल ही में पंजाब का मुख्यमंत्री बने चरणजीत सिंह चन्नी को पार्टी का अंदरूनी विवाद शांति नहीं लेने दे रहा है। अब उन्होंने एक अधिकारिक बैठक में अपने बेटे को ले जाकर खुद मुसीबत मोल ले ली है। बैठक में मौजूद सीएम के बेटे का फोटो वायरल होने के बाद भाजपा ने इसको अनैतिक बताते हुए मुख्यमंत्री पर हमला बोल दिया है।

Read also: किसानों के खिलाफ आरपीएफ के दर्ज किए मामले वापस लें : पंजाब सीएम

नियमों के अनुसार सीएम या किसी भी मंत्री के परिवार का सदस्य अधिकारिक बैठक में मौजूद नहीं रह सकता है। मगर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरूवार को आयोजित एक अधिकारिक बैठक में अपने बेटे रिदमजीत सिंह के साथ पहुंच गये। राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर बुलाई गयी इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी मंत्री और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें रिदमजीत सिंह बैठक में मौजूद दिखाई दे रहे हैं।

सीएम चन्नी के बेटे रिदमजीत सिंह का अधिकारिक बैठक में शामिल होना आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। किसी भी अधिकारिक बैठक मेें अनधिकृत या निजी व्यक्ति का प्रवेश गैरकानूनी है। ऐसा करना राज्य के हितों के खिलाफ माना जाता है। इस घटना के लिये सीएम के साथ सीएमओ कार्यालय के अधिकारी भी जिम्मेदार हैं जिन्होंने सीएम को नियमों की जानकारी नहीं दी या उन्हें ऐसा करने से रोका तक नहीं।
अधिकारिक बैठक में सीएम के बेटे की मौजूदगी को भाजपा ने अनैतिक बताया है।

Read also: पंजाब के सीएम ने पीएम मोदी से की धान खरीद में देरी न करने की अपील की

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने सीएम पर सवाल दागते हुए कहा कि तीन बार विधायक रह चुके चरणजीत सिंह नियमों की जानकारी रखते हैं। उन्हें संविधान के नियमों का सम्मान करते हुए उसकी विश्वसनीयता और गरिमा बनाये रखना चाहिये था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related