शाहरूख खान का बेटा आर्यन था ड्रग्स पार्टी का चेहरा

एंटरटेनमेंटशाहरूख खान का बेटा आर्यन था ड्रग्स पार्टी का चेहरा

Date:


शाहरूख खान का बेटा आर्यन था ड्रग्स पार्टी का चेहरा

  • शाहरूख खान के बेटे आर्यन ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी

मुंबई। मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज पर शनिवार शाम छापा मारकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने ड्रग्स पार्टी करते हुए 9 पुरुष और 3 लड़कियां को हिरासत में लिया था। एनसीबी सू़त्रों का कहना है की पकड़े गये आरोपियों में फिल्म स्टार शाहरूख खान का बेटा आर्यन भी शामिल है। बताया गया कि इस ड्रग पार्टी का चेहरा भी आर्यन को ही बनाया गया था। आर्यन ने ड्रग्स का सेवन शौकिया तौर पर करने की बात भी स्वीकार की है।

Read also: पत्रकार का किरदार निभायेंगे शाहरूख!

हालांकि इस बारे में एनसीबी या शाहरूख खान की ओर से कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है मगर सू़त्रों का कहना है कि आर्यन से पूछताछ में एनसीबी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं जिनके आधार पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन शाहरूख खान के वकील सतीश मानशिन्दे की टीम एनसीबी आॅफिस में मौजूद है।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में आर्यन खान ने कहा उसे पार्टी में वीआईपी गेस्ट के रूप में बुलाया गया था और उसे पार्टी में ड्रग्स का सेवन करने जैसी कोई बात मालूम नहीं थी। पार्टी का चेहरा के रूप में पेश किये गये आर्यन से किसी प्रकार की कोई फीस भी नहीं ली गयी थी। जबकि पार्टी में शामिल हुए अन्य लोगों से 80 हजार रुपये तक बतौर फीस लिये गये थे। आर्यन ने अपनी गलती मानी है और उसने शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात भी स्वीकारी है।

Read also: डॉन 2 के हुए 9 साल, फरहान ने दिए डॉन 3 के हिंट्स

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने क्रूज में पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजनकर्ताओं को समन जारी कर पेश होने के लिये कहा है। वहीं आर्यन सहित पकड़े गये 9 लड़के और 3 लड़कियों से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गयीं लड़कियां दिल्ली के नामचीन बिजनेसमैनों की बेटियां हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...