जाने भारत के सबसे स्वच्छ गांव के बारे में

ट्रेवलजाने भारत के सबसे स्वच्छ गांव के बारे में

Date:


जाने भारत के सबसे स्वच्छ गांव के बारे में

यह गांव स्वच्छता के मामले में एक मिसाल पेश करता है। इस गांव का नाम मॉलिंनॉन्ग है और ये मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स में स्थित है। आइए आज जानते हैं इस जगह की खास बातें….

जाने भारत के सबसे स्वच्छ गांव के बारे में
Image Source: Google ( Travenjo)
  • इस गांव की खूबसूरती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे भगवान का बगीचा बोला जाता है। ये गांव कई सालों से स्वच्छता के लिए प्रसिद्ध है। 
  • इस गांव में पेड़ों की जड़ों से ब्रिज बनाए गए हैं। इन ब्रिज की खूबसूरती देखते ही बनती है और ये ट्रेकिंग के लिए भी खास हैं।
  • इस खूबसूरत गांव में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। यहां बांस की बनी हुई डस्टबीन का प्रयोग किया जाता है। इस गांव में लोग सामान ले जाने के लिए कपड़ों से बने थैलों का प्रयोग करते हैं। यहां के बच्चे भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हैं।
  • इस गांव के सभी लोग शिक्षित हैं। ये एक आदर्श गांव है। यहां के लोगों पेड़ों के लिए खाद बनाने के लिए कचरे को एकगड्ढे में डालकर रखते हैं।
  • ये गांव महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी पेश करता है। यहां पर बच्चों को मां का सरनेम मिलता है और पैतृक संपत्ति मां द्वारा घर की सबसे छोटी बेटी को दी जाती है।
  • ये गांव  झरना, ट्रेक, लिविंग रूट ब्रिज, डॉकी नदी के लिए मशहूर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है। इस गांव में कई रंग- बिरंगें फूलों के गार्डन भी हैं जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related