समर सीजन में इन शहरों की ये टेस्टी ड्रिंक का लुत्फ जरूर उठाए

ट्रेवलसमर सीजन में इन शहरों की ये टेस्टी ड्रिंक का लुत्फ...

Date:


समर सीजन में इन शहरों की ये टेस्टी  ड्रिंक का लुत्फ जरूर उठाए

अगर आप समर सीजन में पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और पिकनिक पर समर ड्रिंक्स का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं, तो इन शहरों की यात्रा कर सकते हैं। 

प्यार मोहब्बत मज़ा, दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद में गर्मी के दिनों में कई वेंडरों के पास गुलाबी रंग युक्त प्यार मोहब्बत मज़ा शीतल पेय देख सकते हैं। यह रूह अफ़ज़ा, चीनी, तरबूज बर्फ से तैयार किया जाता है। यह शर्बत बेहद स्वादिष्ट होता है। इसके लिए लोग इसे प्यार मोहब्बत मज़ा कहकर पुकारता है।

दूध कोला ड्रिंक, कोलकाता

देशभर से लोग गर्मियों में दूध कोला ड्रिंक का मजा उठाने के लिए कोलकाता आते हैं। खासकर कोलकाता के बलवंत सिंह की दूकान का दूध कोला ड्रिंक की बात ही निराली है। इसे दूध, मिक्सिंग कोला, चीनी और बर्फ के टुकड़ों से मिलाकर बनाया जाता है। 

See also: विचार चित्रण – Coronavirus

पियूष, मुंबई

गर्मी के दिनों में मुंबई में पियूष की बिक्री बढ़ जाती है। इस ड्रिंक का ईजाद तांबे आरोग्य भवन के मालिक ने की है। यह ड्रिंक श्रीखंड और बटरमिल्क से तैयार किया जाता है। साथ में केसर मिलाया जाता है। 

जिल-जिल जिगरठंडा, तमिलनाडु

गर्मी के दिनों में यह ड्रिंक तमिलनाडु में मिलता है। यह ड्रिंक बादाम, गुलाब की पत्तियों और दूध से तैयार किया जाता है। इस ड्रिंक को जिल-जिल जिगरठंडा कहा जाता है। हिंदी में इसका अर्थ शीतल पेय होता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related