भारत के ये पुराने मकबरों करते हैं सबको आकर्षित, देखने जा सकते है आप

ट्रेवलभारत के ये पुराने मकबरों करते हैं सबको आकर्षित, देखने जा सकते...

Date:


भारत के ये पुराने मकबरों करते हैं सबको आकर्षित, देखने जा सकते है आप

अगर आप भी ऐसे ही मकबरों का दीदार करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको भारत के कुछ मकबरों के बारे में बताते हैं। जहां आप जा सकते हैं।

हुमायूं का मकबरा

हुमायूं के मकबरे को भारत के सबसे बड़े मकबरे के तौर पर जाना जाता है। इस मकबरे का निर्माण उनकी पत्नी हमीदा बानो बेगम ने करवाया था, और मिराक मिर्जा घियास द्वारा इस मकबरे को डिजाइन किया गया था। ये मकबरा दिल्ली में स्थित है, जिसे साल 1993 में यूनेस्को की विश्व धरोहर के रूप में घोषित किया गया था। 

अकबर का मकबरा

अकबर का मकबरा उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में है। अकबर ने साल 1605 में इस मकबरे का निर्माण शुरू करवाया था, और उनके बेटे जहांगीर ने साल 1613 में इसके निर्माण को पूरा करवाया था। इस मकबरे का निर्माण संगरमरमर और लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। 

Read also: आम खाना ठीक था, आम जन को तो छोड़ देते!, राहुल का नरेंद्र मोदी पर हमला

शेर शाह सूरी का मकबरा

ये मकबरा बिहार में स्थित है। शेर शाह सूरी एक पठान योद्दा थे, जिन्होंने मुगल काल में पांच साल 1540 से लेकर 1545 तक शासन किया था। वहीं, 1545 में उनकी एक आकस्मिक विस्फोट में मृत्यु हो गई थी। इस मकबरे को वास्तुकार अलीवाल खान द्वारा निर्मित किया गया है। उन्होंने लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल करके इस मकबरे का निर्माण किया था। 

हजीरा मकबरा

हजीरा मकबरा कुतुबुद्दीन मुहम्मद खान को समर्पित है और ये गुजरात के वडोदरा में स्थित है। अकबर के शासनकाल के दौरान हजीरा मकबरे का निर्माण किया गया था। अकबर के बच्चों सलीम और नौरंग खान के ट्यूटर कहे जाने वाले कुतुबुद्दीन महुम्मद खान गुजरात के आखिरी सुल्तान मुजफ्फर III द्वारा पराजित हुए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...