कांगड़ा की इन ख़ूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं घूमने

ट्रेवलकांगड़ा की इन ख़ूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं घूमने

Date:

अगर आप हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा जा रहे हैं, तो आपको यहां आपको कई ऐसी जगह मिल जाएंगी, जहां जाकर आप फुल मस्ती कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

कांगडा का किला

आप कांगड़ा फोर्ट भी जा सकते हैं। ये किला मांझी और बाणगंगा नदी के संगम के पास ही पहाड़ी पर बना हुआ है, जहां से पूरी कांगड़ा की घाटी दिखती है। साल 1905 में आए भूकंप के दौरान इस किले का काफी हिसास ढह गया था ।

ज्वाला जी मंदिर

यहां आप ज्वाला जी मंदिर भी जा सकते हैं, जिसकी कांगड़ा से दूरी लगभग 30 किलोमीटर है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जब भगवान शिव अपने हाथों में सती का जला हुआ शरीर लेकर जा रहे थे, तब इस शरीर में से जो 51 हिस्से गिरे थे उनमें से एक हिस्सा यहां भी गिरा था।

मसरूर रॉक कट टेंपल

आप यहां मसरूर रॉक कट टेंपल के भी दर्शन कर सकते हैं। ये मंदिर शिव, विष्णु और भगवान राम को समर्पित हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि ये एक ही चट्टान को तराश कर बना गए हैं।

Read also: मध्य प्रदेश में लूटे गए ऑक्सीजन सिलेंडर

आंद्रेता पॉटरी विलेज

अगर आपकी रूची कला सभ्यता को बेहद करीब से देखने में है, तो आप आंद्रेता पॉटरी विलेज जा सकते हैं। 1920 में आयरलैंड के जाने-माने कलाकर और पर्यावरणविद नोरा रिचर्ड्स ने अपनी कला की खातिर इस जगह को बसाया था। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...