हिमाचल प्रदेश की इन सुंदर झीलों को देख कर आपका दिल हो जायेगा खुश

ट्रेवलहिमाचल प्रदेश की इन सुंदर झीलों को देख कर आपका दिल हो...

Date:


हिमाचल प्रदेश की इन सुंदर झीलों को देख कर आपका दिल हो जायेगा खुश

क्या आप जानते हैं कि यहां कई ऐसी झीलें भी हैं जो बेहद शानगर जगहों पर हैं। शायद नहीं, तो चलिए हम आपको हिमाचल प्रदेश की ऐसी ही झीलों के बारे में बताते हैं।

नाको झील

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित नाको गांव बेहद ही खूबसूरत है और इसके ठीक पीछे स्थित है ये झील। ये झील चारों तरफ से हरे-भरे पेड़ों से घिरी हुई है और शाम को यहां वक्त बिताने में काफी अच्छा लगता है। 

करेरी झील

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में करेरी झील है, जिसे ट्रेकिंग स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। जहां सर्दियों में ये झील जम जाती है, तो वहीं गर्मियों के मौसम में ये नहीं जमती है। 

Read also: लोग रो रहे हैं और ये चुनावी रैलियों में हंस रहे हैं, प्रियंका का मोदी सरकार पर वार

धनकर झील

धनकर झील हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में पड़ती है। धनकर नाम की जगह ऊंची पहाड़ियों के शीर्ष पर स्थित है और इसी पहाड़ी से 20 मिनट के ट्रेक पर जाने के बाद आप धनकर झील पहुंच सकते हैं। ये झील बर्फीली बंजर चट्टानों से घिरी हुई है और ये झील 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 

चंद्रताल झील

लाहौल और स्पीति जिले में स्थित चंद्रताल झील अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। पहाड़ों के बीच घिरी ये झील हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। आप यहां बट्टल के रास्ते से होते हुए या फिर कुंजुम दर्रे से होते हुए यहां पहुंच सकते हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...