Twitter के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफ़ा

बिज़नेसTwitter के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफ़ा

Date:


Twitter के अंतरिम शिकायत अधिकारी ने दिया इस्तीफ़ा

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Twitter के देश के लिए इंटरिम ग्रिवांस ऑफिसर ने इस्तीफा दे दिया है। इससे नए IT रूल्स के अनुसार ट्विटर के पास देश के सब्सक्राइबर्स की शिकायतों के समाधान के लिए एक ग्रिवांस ऑफिसर नहीं है। इन रूल्स के पालन को लेकर ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच विवाद है।

एक सूत्र ने बताया कि धर्मेन्द्र चतुर को हाल ही में ट्विटर ने देश के लिए इंटरिम ग्रिवांस ऑफिसर नियुक्त किया था।

ट्विटर की वेबसाइट पर अब उनका नाम नहीं है। नए रूल्स के तहत, कंपनी के लिए वेबसाइट पर ग्रिवांस ऑफिसर के बारे में जानकारी देना अनिवार्य है।
इस बारे में ट्विटर ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

सरकार ने देश के नए IT रूल्स के पालन में देरी को लेकर ट्विटर को फटकार लगाई थी। नए रूल्स पिछले महीने से लागू हुए हैं। इनके तहत सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर्स या पीड़ितों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक व्यवस्था बनानी होगी।

50 लाख से अधिक यूजर बेस रखने वाली सभी सोशल मीडिया कंपनियों के लिए एक ग्रिवांस अधिकारी को नियुक्त करना अनिवार्य है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...