जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन धमाके!

फीचर्डजम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन धमाके!

Date:


जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन धमाके!

जम्मू: जम्मू एयरपोर्ट के टेक्निकल एरिया के पास दो धमाके हुए हैं । जैसे ही इसकी खबर पुलिस को पहुंची तो तुरंत पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और अपनी जांच शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि धमाका कैसे हुआ। सूत्रों के मुताबिक आज तड़के 2 बजे वायु सेना तकनीकी हवाई अड्डे, सतवारी जम्मू के अंदर एक विस्फोट विस्फोट हुआ। कम तीव्रता वाले इन धमाकों में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।

दो ड्रोन का इस्तेमाल
सूत्रों के मुताबिक धमाकों को अंजाम देने के लिए दो ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. शुरुआती इनपुट के मुताबिक शेपड चार्ज(विस्फोटक उपकरण) का इस्तेमाल धमाकों के लिए किया गया है. बताया जा रहा है पार्किंग में खड़े एयरक्राफ्ट को बम से निशाना बनाने की कोशिश थी. भारतीय वायुसेना का एक उच्च स्तरीय जांच दल जल्द जम्मू पहुंचेगा. सूत्रों के मुताबिक जम्मू एयर बेस के पास ड्रोन विस्फोट में भारतीय वायु सेना के दो जवानों को मामूली चोटें आई हैं.

रक्षा मंत्री ने वाइस एयर चीफ एयर मार्शल से की बात
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर आज की घटना के संबंध में वाइस एयर चीफ एयर मार्शल एचएस अरोड़ा से बात की. इस बीच एयर मार्शल विक्रम सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए आज जम्मू पहुंच रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पश्चिमी एयर कमांडर एयर मार्शल वीआर चौधरी स्थिति का जायजा लेने के लिए जम्मू एयरबेस का दौरा करेंगे. भारतीय वायु सेना के अधिकारी उन्हें इस घटना की जानकारी देंगे.

5 मिनट के गैप में दो विस्फोट
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एरिया में 26-27 जून की दरम्यानी रात को 5 मिनट के गैप में दो विस्फोट हुए, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. धमाकों पर इंडियन एयर फोर्स ने कहा कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल इलाके में रविवार सुबह दो कम तीव्रता वाले विस्फोटों की सूचना मिली. एक विस्फोट से इमारत की छत को मामूली नुकसान पहुंचा जबकि दूसरा खुले क्षेत्र में फटा. किसी भी उपकरण को कोई नुकसान नहीं हुआ. ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं, जब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को दो दिन के दौरे पर लेह-लद्दाख जा रहे हैं.

रविवार को एक आतंकवादी हुआ था गिरफ्तार
इस बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार सुबह नरवाल इलाके से एक आतंकवादी को गिरफ़्तार किया है, जिसके पास 5 किलो IED बरामद हुआ है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. इससे पहले शनिवार को श्रीनगर के बर्बर शाह में सीआरपीएफ पार्टी पर ग्रेनेड से हमला हुआ था. इस ग्रेनेड हमले में 3 नागरिक घायल हो गए, जिनको तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है. इस हमले में एक नागरिक की मौत भी हो गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related