नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले चार वर्षों के दौरान निवेश और व्यापार सुगमता में सुधार के प्रयासों के लिए योगी सरकार की सराहना की है।
पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय के एक ट्वीट पर टिप्पणी की कि ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों में भी ये उपलब्धियां दिखाई दे रही हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश ने पिछले चार वर्षों के दौरान निवेश बढ़ाने और व्यापार में सुगमता को सुधारने में उल्लेखनीय प्रयास किए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि छोटे शहर और ग्रामीण इलाके भी इन उपलब्धियों के साक्षी बन रहे हैं।”
इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा था, “कोरोना के बावजूद यूपी में बढ़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी रखेंगे डिफेंस कॉरिडोर के अलीगढ नोड की नींव।”

