लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोना काल में यात्रा करते समय आवश्यक सावधानियां को जरूर ध्यान में रखे | इसके अलावा कोरोना काल में सुरक्षित स्थानों पर ही घूमने जाएं। तो अगर आप कोरोना काल में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पूर्वी भारत के ये शहर बिकुल सही है |
तवांग
तवांग अरुणाचल प्रदेश में है , इसकी ऊंचाई 10 हजार फ़ीट है। तवांग सर्द मौसम और शीतकालीन खेलों के लिए प्रसिद्ध है | यह शहर एडवेंचर के शौक़ीन लोगों के लिए परफेक्ट है | इसके अलावा शहर में कई खूबसूरत झील और पर्यटन स्थल भी हैं।
शिलांग
मेघालय की राजधानी शिलांग हिल स्टेशन में कई जलप्रपात, गुफा और रेस्त्रां हैं, जो शहर को और खूबसूरत बनता है | खासकर गजराज जलप्रपात (Elephanta Falls) यहां काफी प्रसिद्ध है |
मासिनराम
मासिनराम के बारे में ऐसा कहा जाता है कि यहां देशभर में सबसे अधिक बारिश होती है | शहर खासी हिल्स जिले में है | एडवेंचर का आनंद लेना है तो बरसात के दिनों में मासिनराम जाएं।
Read also: पुरुषों की फर्टिलिटी कम कर रहा कोरोना
गंगटोक
गंगटोक खूबसूरत और आकर्षक हिल स्टेशन है | यहां आपको कई तिब्बती और बुद्ध केंद्र और मठ मिल जाएंगे | खासकर ट्रैकिंग और हाईकिंग करने वाले पर्यटकों के लिए गंगटोक परफेक्ट है |

