सेंसेक्स में 400 अंकों की उछाल

बिज़नेससेंसेक्स में 400 अंकों की उछाल

Date:


सेंसेक्स में 400 अंकों की उछाल

मुंबई: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुझानों के बीच आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. इंट्रा डे कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स 52,800 के पार चला गया था लेकिन इसके बाद इसमें मामूली गिरावट आई और यह 52,800 के नीचे बंद हुआ. निफ्टी में भी आज तेजी रही और यह 15,800 के पार बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर आज सेंसेक्स 397.04 अंकों की तेजी के साथ 52,769.73 और निफ्टी 119.75 अंकों की तेजी के साथ 15,812.35 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स पर आज 21 स्टॉक्स और निफ्टी50 पर 34 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं. निफ्टी के सेक्टरल इंडेक्सेज की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर इंडेक्सेज बढ़त के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर बैंकिंग शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टीसीएस और मारुति में बिकवाली रही.

बीएसई सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक खरीदारी आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में रही और इसके बाद एचडीएफसी और एक्सिस बैंकमें सबसे अधिक खरीदारी रही. बिकवाली की बात करें तो आज सेंसेक्स पर सबसे अधिक बिकवाली एचसीएल टेक, डॉ रेड्डी और टेकएम में रही.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related