मैं भी हूं कसूरवारः एक और निहंग ने किया सरेंडर

फीचर्डमैं भी हूं कसूरवारः एक और निहंग ने किया सरेंडर

Date:


मैं भी हूं कसूरवारः एक और निहंग ने किया सरेंडर

  • सिंधु बार्डर हत्याकांड में गिरफ्तार किये गये सरबजीत सिंह के साथ खुद को कसूरवार बताया

अमृतसर। सिंघु बाॅर्डर पर तरनतारन के गांव चीमा के रहने वाले लखबीर सिंह की हत्या के मामले में एक अन्य आरोपी निहंग नारायण सिंह ने अमृतसर में सरेंडर कर दिया है। नारायण सिंह का कहना है कि उनके गुरु का अपमान करने वाले लखबीर सिंह के साथ जो उन्होंने किया ठीक किया। इस मामले में यदि सरबजीत सिंह कसूरवार है तो वह भी कसूरवार हैं।

Read also: दलित परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी दें पंजाब के सीएमः मायावती

सिंघु बाॅर्डर पर पंजाब के तरनतारन जिले के चीमा खुर्द गांव निवासी लखबीर सिंह की बायां हाथ कटी लाश बैरिकेड से बंधी मिली थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार लखबीर सिंह को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के लिए सजा दी गई है। इस मामले में एक आरोपी सरबजीत सिंह ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया था।

इस हत्याकांड में नया मोड़ आया जब दिल्ली के निहंग नारायण सिंह ने सरेंडर कर दिया। दिल्ली के निहंग नारायण सिंह का कहना है कि संगत ने उनसे अमृतसर में सरेंडर करने के लिये कहा तो वह पुलिस से बचकर देवी दासपुरा पहुंच गये। नारायण सिंह के आने की खबर मिलते ही पुलिस ने गांव में घेरा बना लिया। निहंग नारायण सिंह नरे अरदास करने के बाद समपर्ण करने की बात कही तो पुलिस ने संयम बरता। गुरुद्वारा में अरदास करने के बाद निहंग नारायण सिंह ने आत्मसमर्पण कर दिया जिन्हें हरियाणा पुलिस को सौंपा जायेगा।

Read also: निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली लखबीर की हत्या की जिम्मेदारी

जो किया ठीक किया

अमृतसर में सरेंडर करने के बाद निहंग नारायण सिंह ने बताया कि 2014 से गुरुओं का अपमान हो रहा है मगर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करती। गुरु का अपमान करने वाले लखबीर सिंह को सरेआम पकडा गया। निहंग जत्थेबंदियों को उस समय जो ठीक लगा वह किया। इस घटना में सहयोग करने के कारण मैं भी सबरजीत सिंह जितने कसूरवार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related