विश्व पर्यटन दिवस थीम 2021

ट्रेवलविश्व पर्यटन दिवस थीम 2021

Date:


विश्व पर्यटन दिवस थीम 2021

विश्व पर्यटन दिवस हर साल 27 सितंबर को मनाया जाता है। विभिन्न गंतव्यों की यात्रा करने से हमें आंतरिक आराम और एक नया दृष्टिकोण मिलता है और पर्यटन दिवस को मानाने का अहम मकसद  पर्यटन को बढ़ावा देना है। पर्यटन देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण आय उत्पादक है। हालांकि, पर्यटन को इतना अहम नहीं माना जाता है लेकिन दुनियाभर में ऐसे कई देश है जिनका मुख्य आय स्रोत पर्यटन सेवाएं ही है। 

इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस 27 सितम्बर, सोमवार को मनाया जायेगा जिसका उद्देश्य विश्व में लोगो को पर्यटन के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ-साथ पर्यटन दुनियाभर के सभ्यताओं, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक मूल्यों बढ़ाता है और उनका आदान-प्रदान करता है। पर्यटन के माध्यम से ही लोगो को एक दूसरे को समझने की समझ बढ़ती है। इसके द्वारा ही लोग दूसरे देशो की सभ्यता और संस्कृति का आदर करते है तथा उसके बारे में जानते है। एक तरीके से कहा जाये तो पर्यटन लोकल संस्कृति के प्रचार करने का अच्छा साधन है। 

Read also: मुख्यमंत्री पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गोवा के कैसीनो को फिर से शुरू करें: मंत्री

इस साल 2021 में पर्यटन दिवस का थीम “समावेशी विकास के लिए पर्यटन” (Tourism for Inclusive Growth) है। इस साल की थीम covid pandemic को ध्यान में रखकर बनायीं गयी है क्योकि इस महामारी ने लाखो लोगो की जीविका बंद कर दी और खासकर उन लोगो पर गहरा प्रभाव पड़ा जिनका मुख्य आय स्रोत पर्यटन था। इसी को ध्यान में रखते हुए समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन की क्षमता और दुनिया भर में कई लाखों लोगों के लिए अवसर पैदा करते हुए सम्मान को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यटन दिवस की थीम अलग रखी गयी है। इस साल देश के विकास में पर्यटन की भूमिका का जश्न मनाया जाएगा और इसके महत्व को उजागर किया जायेगा। 

Read also: थाईलैंड ने कोविड-प्रभावित अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए नए पर्यटन प्रोत्साहनों पर विचार किया

वैश्विक स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने विभिन्न प्रकार की गाइड लाइन जारी की है और सभी देशो को इस साल एक अलग जोश के साथ विश्व पर्यटन दिवस मनाने को निमंत्रित किया है। पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए देशो में अच्छी सुविधाओं का होना जरुरी है जिनमे कुछ मूल सुविधाएं यात्रा माध्यम है। इस वर्ष के थीम द्वारा दुनिया भर में पर्यटन सेवा प्रदान करने वालो को विशेष सम्मान देने का कदम उठाया गया है जिससे कोरोना से हुए ख़राब हालत को बेहतर बनाया जा सके। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related