घूमने लगभग सभी लोगो को पसंद होता है, आज के समय में तो पर्यटन रोजगार बन चुका है | भारत में ही नहीं, लोग दुनिया के कोने-कोने में लो घूमने जाते हैं और वहां से यादें बटोरकर लाते है | वहीं, 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, आज हम आपको इसी दिन के बारे में बातएंगे, चलिए जानते है |
पर्यटन से रोजगार बढ़ता है, इसी कारण विश्व पर्यटन दिवस के जरिए पर्यटन के प्रति जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है, इस दिन देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित किया जाता है।
Read also: इंडोनेशियाई पर्यटन स्थल कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद फिर से खुले
विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत, 1970 में विश्व पर्यटन संस्था द्वारा की गई थी, फिर 27 सितंबर 1980 को पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था और तब से हर साल 27 सितंबर को ये दिवस को मनाया जाता है।
Read also: ल्हासा में सबसे सुन्दर गांव पर्यटन लाइन स्थापित
इस दिन को मनाने का उद्देश्य पर्यटन के जरिए लोगों के लिए रोजगार पैदा करना है, लोग घूमने जाएंगे, तो वहां ठहरेंगे, नई-नई जगहों पर घूमेंगे, अपने लिए खरीदारी करेंगे, खानपान करेंगे | इन सुविधाओं को पूरा करने के लिए लोगों के लिए रोजगार के मौके पैदा होंगे।

