लाइफस्टाइल डेस्क। Budget Friendly Places India – गर्मी के मौसम में लोग घूमना काफी पसंद करते है, लेकिन जेब खाली न हो जाए इस डर से कई लोग घूमने का प्लान कैंसिल कर देते है। अगर आप भी उन्ही में से एक है तो आज हम आपको भारत की ऐसी जगहे बताएंगे जो घूमने के लिए परफेक्ट है और साथ ही बजट फ्रेंडली है। चलिए जानते है।
Read also: India Best Tourist Places: जाने भारत की ऐसी जगहें जो रात के समय लगाती है शानदार!
ज़ीरो

ज़ीरो अरुणाचल प्रदेश में है, ये काफी एकांत जगह है, सुकून की तलाश में है तो ये जगह आपको खूब पसंद आएगी। यहां बहुत सी जगहे है जहां आप खूब मस्ती कर सकते है और रही बात खर्चे की तो यहां कुछ दिन रुकने पर आपको लगभग 5000 रुपये लग जाएंगे।
तवांग

तवांग प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, ये प्रकृति की गोद में बसा एक खूबसूरत जगह है। यहां बस के ज़रिए पहुंच सकते हैं, जिसका खर्चा 400 रुपए के आसपास है और यहां 4 दिन रुकने का खर्चा 5000 रुपए तक ही होगा।
खजियार

खजियार उत्तर भारतीयों के पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है, यहां पठानकोट से पहुंचा जा सकता है। आप यहां के लुभावने दृश्यों का अनुभव कर सकते है, को की काफी मन मोहक है। यहां भी आपका खर्चा 5000 रुपए तक ही होगा
Read also: उत्तराखंड में मनाया जाएगा Titli Utsav, देखने को मिलेगी तितली की बहुत सी प्रजातियां!
ऊटी

ऊटी के पास घूमने की कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप कम पैसो में घूम सकते हैं। यहां की हरियाली देख आप खो जाएंगे, साथ ही यहां आपको बजट होटल से लेकर स्वादिष्ट खाने तक अब आसानी से मिल जाएगा।

