यात्रीगण कृपया ध्यान दें! तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचेगी ये यात्री ट्रेन

ट्रेवलयात्रीगण कृपया ध्यान दें! तीन घंटे में दिल्ली से सहारनपुर पहुंचेगी ये...

Date:

कोरोना संक्रमण काल में से निरस्त की गई अधिकांश यात्री ट्रेनों के संचालन को अब रेलवे ने हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद 80 प्रतिशत ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिली है। वहीं अब दिल्ली और सहारनपुर के बीच रेलवे ने एक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से सहारनपुर सिर्फ तीन घंटे में पहुंच जाएगी। यानी दिल्ली से सहारनपुर की यात्रा अब तीन घंटे में पूरी होगी। ट्रेन को मेरठ से होते हुए निकाला जाएगा। इससे मेरठ के यात्रियों और मेरठ वासियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। सहारनपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली ये ट्रेन नौ सितंबर से शुरू हो सकेंगी। दिल्ली से सहारनपुर के बीच ट्रेन की शुरुआत दस सितंबर से होगी।

रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव जो कि सहारनुपर और बिजनौर जिले प्रभारी मंत्री हैं। उनका ध्यान इस समय दिल्ली-सहारनपुर और दिल्ली-बिजनौर रेल मार्ग पर अधिक है। बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान इन जिलों से चलने वाली अधिकांश ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।  इससे पहले रेलवे ने मेरठ से हस्तिनापुर के बीच रेल लाइन बिछाने के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को भी मंजूरी दी है। इस रूट (दिल्ली-सहारनपुर) पर ट्रेनों की गति बढ़ाने की भी तैयारी चल रही है। वहीं ट्रैक के किनारे बनी हुई कॉलोनियों को कवर करने के लिए दीवार बनाने का काम चल रहा है। जिससे ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर किसी प्रकार का नुकसान आम आदमी को न पहुंच सके। दिल्ली  इस नई ट्रेन के दिल्ली से सहारनपुर के बीच तीन स्टॉपेज दिए गए हैं। इसमें गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर शामिल हैं। सहारनपुर से यह ट्रेन (20412) शाम 7.15 बजे चलकर रात 10.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। दिल्ली से यही ट्रेन (20411) सुबह 9.10 बजे चलकर ट्रेन दोपहर 12.40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। ट्रेन का बुधवार तक टाइम टेबल अपडेट कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...