Ruby Asif Khan :कठमुल्लाओं से बेपरवाह रूबी खान ने विधि विधान से किया गणेश विसर्जन

उत्तर प्रदेशRuby Asif Khan :कठमुल्लाओं से बेपरवाह रूबी खान ने विधि विधान से...

Date:

अपने घर में गणेश प्रतिमा स्थापित करने पर कुछ मौलानाओं के निशाने पर आयी भाजपा नेत्री रूबी खान ने आज गणेश प्रतिमा का पूरे विधि विधान के साथ नरोरा गंगा घाट पर विसर्जन किया। गणेश विसर्जन के मौके पर रूबी आसिफ खान के साथ उनकी दो मुस्लिम महिला पड़ोसी भी थीं। जानकारी के मुताबिक रूबी खान ने सुबह पहले गणेश जी की पूजा की, फिर मूर्ति को सिर पर रखकर अपने मुस्लिम बहुल क्षेत्र में यात्रा निकाली। उसके बाद प्रतिमा को नरौरा जाकर वहाँ विधि विधान से विसर्जन किया।

गौरतलब है कि रूबी खान ने 31 अगस्त को भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की थी। रूबी के मुताबिक इसी के साथ उनके खिलाफ कठमुल्लाओं की तरफ से फतवे जारी होने लगे। इन कट्टरपंथियों ने अपने बयानों में कहा था कि रूबी खान हिन्दू बन चुकी है। मूर्ति पूजा करने वाली कोई औरत मुस्लिम हो ही नहीं सकती। रूबी ने बताया कि कठमुल्लाओं ने तो रूबी को इस्लाम से ही ख़ारिज कर दिया है. 

भाजपा नेत्री ने आगे बताया कि उसे जान से मारने की धमकियां तक मिली हैं, परिवार को जिंदा जला देने की बात कही है। घर से बाहर निकलने पर तरह तरह के भद्दे कमेंट किये जाते हैं लेकिन इस सबके बावजूद न तो मुझे फतवे से दर लगता है और न ही इन कठमुल्लाओं से. मैंने जिस धूमधाम से गणेश प्रतिमा स्थापित की उसी धूमधाम से विसर्जन यात्रा भी निकाली और 7 दिन बाद विधि विधान के साथ बुलंदशहर के नरौरा घाट पहुंच कर विसर्जन किया है। बता दें कि रूबी आसिफ़ खान श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास में जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा में जयगंज मंडल उपाध्यक्ष पद पर हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related