1 सितम्बर से हो रहा है PF Account में बड़ा बदलाव, करना ना भूले यह काम

बिज़नेस1 सितम्बर से हो रहा है PF Account में बड़ा बदलाव, करना...

Date:


1 सितम्बर से हो रहा है PF Account में बड़ा बदलाव, करना ना भूले यह काम

PF Account – ईपीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए है यह महत्वपूर्ण खबर जो आपके लिए करना है आवश्यक। हालही में आये नए नियम के तहत अब EPF सब्सक्राइबर्स को करना होगा अपने खाते से आधार कार्ड को लिंक। 1 सितम्बर से पहले करे अपने अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक।

EPFO ने अपने नए नियम के तहत अब सब्सक्राइबर्स के लिए PF और UAN को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य कर दिया दिया है जिसकी समापन अवधि 31 अगस्त तक की है। पहले इस नियम की आखिरी अवधि जून महीने तक की थी लेकिन इसे बढ़ाकर लोगो को सितम्बर तक का समय दिया गया है।

Read also: EPFO ने नहीं किया दर में बदलाव

EPFO ने अपने सभी दफ्तरों को यह सूचित कर दिया है की सितम्बर से पहले-पहले यह नियम पूर्ण रूप से लागू हो जाना चाहिए। इस नियम को लागू करने के पीछे EPFO का मकसद यह है की वो आधार कार्ड से PF धारको के नाम,उम्र, लिंग, जैसी मूल जानकारियों को सही से मैच कर सके। इस नए नियम के द्वारा सही व्यक्ति की पहचान आसानी से की जा सकती है और जिन लोगो का आधार और PF सूचनाएं सामान नहीं होंगी उनके अकाउंट को रद्द कर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ अकाउंट से आधार लिंक ना करवाने वाले लोगो को भी करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।

यदि अबतक आपका अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो देर ना करे क्योकि सरकार ने कई तरीको व नोटिफिकेशन्स के माध्यम से कंपनियों और आम लोगो को इस नियम के बारे में सूचित किया है।

कैसे करे आधार लिंक

Read also: PF-UAN के साथ आधार लिंक करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर

EPFO पोर्टल epfindia.gov.in पर जाए और पूरी जानकारी को सही से पढ़े और स्टेप्स को सही से फॉलो करे
● स्टेप्स को फॉलो करते हुए epfindia.gov.in पर स्वयं का रजिस्ट्रेशन करे
● Online services के टैब को खोले और e-KYC portal पर जाये इसके बाद UAN Aadhar पर क्लिक करे
● इस टैब में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और UAN नंबर डाले
● इस स्टेप के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे डालकर अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करे
● आधार संख्या को डाले, सबमिट बटन पर क्लिक करे और वेरिफिकेशन ऑप्शन पर क्लिक करे
● पूरी प्रक्रिया होने के बाद OTP verification का बटन क्लिक करे जिसके बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड ईमेल या मोबाइल नंबर पर OTP आएगा जिसे वेरीफाई करे और अपने अकाउंट को नंबर से लिंक करे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...