Vitamin D की कमी से हो सकता है आपको बड़ा खतरा

लाइफस्टाइलVitamin D की कमी से हो सकता है आपको बड़ा खतरा

Date:


Vitamin D की कमी से हो सकता है आपको बड़ा खतरा

शरीर को सुचारु रूप से चलने के लिए कई मिनरल्स और विटामिन्स की आवश्यकता पड़ती है और उनमे से एक Vitamin D काफी महत्वपूर्ण विटामिन है। Vitamin D शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए एक आवश्यक तत्व है जिसका मुख्य स्रोत सूर्य है। इसके अतिरिक्त व्यक्ति कुछ खाद्य पदार्थों या पूरक आहार के माध्यम से विटामिन डी का सेवन कर इस तत्व को अपने शरीर में बढ़ा सकते है।

Vitamin D की कमी से होने वाले खतरे

काफी व्यक्ति इस बात से अनजान है की Vitamin D की कमी से कई तरह की अन्य परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती है। सभी लोगो के लिए सूरज की रोशनी से Vitamin D पर्याप्त करना संभव नहीं होता क्योंकि उनके पास बहुत कम या कोई धूप का साधन नहीं होता। इसके अलावा वर्तमान समय में लोग अपने घर से भर निकलना पसंद नहीं करते जिससे सूर्य की रौशनी के द्वारा Vitamin D लेना काफी कठिन है।

Read also: इस महामारी में स्वस्थ रहने के लिए विटामिन डी है बहुत जरूरी, जाने विटामिन डी किस तरह से ले

आपके लिए यह जानना आवश्यक है की Vitamin Dकी कमी से काफी तरह की नयी बीमारियाँ पैदा हो सकती है जैसे त्वचा रोग, हड्डी की कमज़ोरी, डायबिटीज और अन्य कई तरह की बीमारियाँ। Vitamin D की कमी से उत्पन्न होने वाली परेशानिया निम्नलिखित है:
● सूखा रोग (rickets)
● हृदय रोग
● ब्लड प्रेशर की समस्या
● संक्रमण और इम्युनिटी सिस्टम डिसऑर्डर
● कैल्शियम की कमी
● कैंसर का खतरा
● जोड़ो के दर्द की समस्या

कैसे बढ़ाये Vitamin D का लेवल

स्वस्थ लोगों में, प्रति दिन आवश्यक विटामिन डी की मात्रा उम्र के अनुसार बदलती रहती है। विटामिन डी का शरीर में एक उचित लेवल होना आवश्यक है और यदि ऐसा न हो तो Vitamin D की कमी को पूरा किया जाना चाहिए ताकि अन्य बीमारियों से बचा जा सके। विटामिन डी हड्डियों, मांसपेसियों और दाँतो को मजबूत रखने के लिए एक जरूरी तत्व है।

Vitamin D को प्राप्त करने का मुख्य स्रोत सूरज है और इसके अलावा आप मछली, मीट, अंडे की जर्दी, गाय का दूध और कई तरह के सप्लीमेंट्स का सेवन कर विटामिन डी के स्तर को बढ़ा सकते है।

Read also: रोजाना करें उत्कटासन और बनाए घुटने, जांघ और कमर की हड्डी को मजबूत, जाने करने का आसान तरीका

शरीर में Vitamin D की उचित मात्रा को बना कर व्यक्ति स्वयं को कई तरह की बीमारियों से बचा सकता है। इसके अतिरिक्त Vitamin D तनाव कम करने में भी लाभकारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related