यूपी पंचायत चुनाव: शिवपाल के करीबी परिवार के 5 लोग निर्विरोध निर्वाचित

उत्तर प्रदेशयूपी पंचायत चुनाव: शिवपाल के करीबी परिवार के 5 लोग निर्विरोध निर्वाचित

Date:


यूपी पंचायत चुनाव: शिवपाल के करीबी परिवार के 5 लोग निर्विरोध निर्वाचित

इटावा: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 के पहले चरण के लिए आज मतदान जारी है, इसी बीच खबर मिली है कि इटावा के जसवंतनगर में एक ही परिवार के 5 लोग निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। जीतने वाले सभी लोग शिवपाल सिंह यादव के नजदीकी हैं। शिवपाल यादव यहां से विधायक भी हैं।

खबर के अनुसार, जसवंतनगर क्षेत्र का जुगौरा परिवार शिवपाल का बेहद नजदीकी है। इस परिवार के तीन पीढ़ियों से जुगौरा परिवार ही जीतता रहा है। जसवंतनगर ब्लॉक से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुज यादव ‘मोंटी’ के बाबा, पिता, माता ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं।

खबर के अनुसार यहां से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनुज ‘मोंटी’ कोकावली वार्ड संख्या 65 से, उनकी पत्नी डॉक्टर अंजली यादव जुगौरा वार्ड नं.- 66, पिता डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव भीखनपुर वार्ड नं.-68, मां संतोष यादव झलोखर वार्ड नं.-80, चाचा राजपाल यादव अण्डावली वार्ड नं.-64 से क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...