1 कोरोना संक्रमित की मौत, 421 गवां चुके हैं जान
मेरठ। जनपद मेरठ में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चला है। हर दिन कोरोना संक्रमितों और कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़ती जा रही है मगर कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को मेरठ में 595 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 24666 हो गया है। आज 77 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 21689 हो गया है। वहीं आज 1 कोरोना संक्रमित की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 421 हो गयी है। इस समय 1228 कोरोना संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।
राहुल गांधी की चिंता को मजाक में उड़ाने का नतीजा
कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने आज कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की सरकार की उदासीनता और असंवेदनशीलता के कारण उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रसार भयंकर और डरावना होता जा रहा है। पूर्व सांसद ने कहा भारत मे जब कोरोना संक्रमण् दस्तक दे रहा था तब राहुल गांधी ने सरकार को आने वाले खतरे से आगह किया था। लेकिन भाजपा को मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराकर बीजेपी की सरकार बनवानी थी इसलिये राहुल गांधी की बात को सरकार हवा में उड़ाती रही।
फूलप्रूफ कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग करायेंः डीएम
जिलाधिकारी के0 बालाजी ने आज नगरीय प्राथमिक केन्द्र राजेन्द्र नगर व पल्हैडा का निरीक्षण करने के दौरान कि आमजन को कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जाये तथा जो भी व्यक्ति कोरोना पाजिटीव होता है उसकी कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग फूलप्रुफ ढ़ग से करायी जाये। उन्होने कहा कि आमजन को मास्क का उपयोग करने, सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करने, नियमित अंतराल पर हाथ धोने व सैनेटाईजर का उपयोग करने के प्रेरित किया जाये। उन्होने कहा कि आमजन नाईट कफ्र्यू के लिए दिये गये निर्देशों का पालन करें।

