संगमनगरी में नहीं कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, 1758 नये कोरोना संक्रमित मिले

उत्तर प्रदेशसंगमनगरी में नहीं कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, 1758 नये कोरोना...

Date:


संगमनगरी में नहीं कम हो रहा कोरोना का प्रकोप, 1758 नये कोरोना संक्रमित मिले

  • 4 कोरोना संक्रमितों की मौत, 14198 हो गये कोरोना एक्टिव केस

प्रयागराज। संगमनगरी में कोरोना का प्रकोप थामने के सभी प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को 1758 नये कोरोना संक्रमित मिले और 4 मरीजों की मौत हो गयी। प्रयागराज में भयावह होते जा रहे हालातों के बीच दूसरे राज्यों-शहरों और गांवों से आकर यहां रहने वाले लोग अपने राज्यों को वापस लौटने लगे हैं। खासकर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिये प्रयागराज आये छात्रों की घर लौटती भीड़ बस और रेलवे स्टेशन पर दिख रही है। इन छात्रों को डर है कि कोरोना केसों के बढ़ते जाने के कारण कहीं प्रयागराज में लाॅकडाउन न लग जाये। वहीं वर्तमान हालात में प्रतियोगी परीक्षा भी होना संभव नहीं दिख रहा। ऐसे में छात्र अपने घर लौट कर वहीं परीक्षा की तैयारी करने का इरादा लिये प्रयागराज से अपने घर को लौट रहे हैं।

जिले में शुक्रवार को रात आठ बजे तक अपडेट किये गये आंकड़ों के अनुसार 1758 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 46910 हो गया है। वहीं जिले में अब कोरोना एक्टिव केस 14198 हो गये हैं। आज 793 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जिन्हें मिलाकर कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 32221 हो गया है। वहीं आज 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 491 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी )

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के कारण सरकारी तो छोड़िये निजी अस्पताल तक में बेड खाली नहीं मिल रहे हैं। एक से दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटते लोगों को सिफारिशें भी भर्ती करवाने में नाकाम साबित हो रही हैं। ऐसे भयावह हालात में संक्रमण का शिकार होने के बाद मरीजों को उपयुक्त उपचार न मिलने के उनकी जान को खतरा और बढ़ता जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related