अमेजन प्राइम वीडियो ने आज हाल ही में रिलीज और समीक्षकों द्वारा सराही गई बॉलीवुड स्पोर्ट्स बायोपिक साइना के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत की एक मशहूर शटलर और एक सबसे प्रशंसित बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के कॅरियर में आए उतार-चढ़ावों को दर्शाती है। बायोपिक में उन लोगों को रेखांकित किया गया है, जो साइना की पेशेवर जिंदगी का अटूट हिस्सा रहे हैं और साइना के लचीलेपन और कभी हार न मानने के जज्बे को तैयार करने में जिनकी खास भूमिका रही है।
साइना का निर्देशन किया है प्रतिष्ठित फिल्म निर्देशक अमोल गुप्ते (स्टेनले का डब्बा) ने, इसे टी-सीरीज, दीपा भाटिया (अमोल गुप्ते सिनेमा) और फ्रंट फुट पिक्चर्स के बैनर तले भूषण कुमार, किशन कुमार, सूरज जयराज और राशेश शाह ने प्रोड्यूस किया है और इसके सह- निर्माता हैं विनोद भानुशाली और शिव चानना। आगामी 23 अप्रैल से भारत और 240 देशों व क्षेत्रों के प्राइम मेंबर्स अपने घर बैठे साइना को स्ट्रीम कर सकते हैं।
यह फिल्म साइना के बचपन, बैडमिंटन से उसके बढ़ते लगाव और हरियाणा से हैदराबाद को आने की उसकी कहानी को दर्शाती है, जहाँ उसे ऐसा कोच मिलता है, जिसने उसकी जिंदगी बदल दी। यह कहानी उसके संघर्ष, उपलब्धियों और खेल की दुनिया में एक मुकाम हासिल करने की उसकी यात्रा को बयां करती है। साइना, एक खिलाड़ी की प्रेरणादायक कहानी है।
यह उसकी निजी और पेशेवर जिंदगी को दिखाती है और इसका उद्देश्य लोगों में उत्साह भरना, जानकारी देना और उनका मनोरंजन करना है। स्ट्रीमिंग सर्विस पर साइना के डिजिटल प्रीमियर के साथ परिणीति चोपड़ा को कभी न देखे गए अवतार में देखने के लिए तैयार हो जाइए। ”अमेजन प्राइम वीडियो में हमारी हमेशा से यही कोशिश रही है कि दर्शकों के मनोरंजन के लिए नई- नई कहानियाँ पेश की जाएं।

