उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में ट्रेन से टकराया ट्रक, चार की मौत

उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में ट्रेन से टकराया ट्रक, चार की मौत

Date:


उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में ट्रेन से टकराया ट्रक, चार की मौत

नयी दिल्ली: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक रेलवे क्राॅसिंग पर आज सुबह एक ट्रक से 05012 अप चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन के टकराने से ट्रक में चार लोगों की मौत हो गयी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने यहां बताया कि मुरादाबाद मंडल के अंतर्गत बिलपुर -मिरानपुर कटरा स्टेशनों के बीच 05012 अप चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस रेलवे समपार संख्या जी-343ए पर एक ट्रक से टकरा गयी जिससे ट्रक में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना में ट्रेन में सवार करीब 850 यात्रियों में किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पर टक्कर के बाद ट्रेन के कुछ कोच पटरी से उतर गये जिससे अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर यातायात बाधित हुआ है।

इस दुर्घटना के कारण कम से कम 18 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं जिनमें आठ मालगाड़ियां शामिल हैं। ट्रैक को यातायात के लिए खोलने का काम शुरू हो गया है। श्री कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए उच्चाधिकारियों की एक तीन सदस्यीय समिति बनायी गयी है जो कुछ दिनों में अपनी रिपार्ट देगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...